संस्कृत भाषा | Sanskrit Bhasha ka Mahatva

संस्कृत भाषा पर लिखा यह लेख आपको संस्कृत भाषा के महत्व पर जानकारी देगा। अगर आप Sanskrit Bhasha ka Mahatva के बारे में जानना चाहते है तो आप इस लेख को पूरा जरूर पढ़े। आपको हमारे इस वेबसाइट पर ओर भी कई विषयो पर हिंदी में जानकारी मिलेंगी, जिन्हे आप पढ़ सकते है।

Sanskrit Bhasha ka Mahatva

संस्कृत भाषा का महत्व

किसी भी बात को समझने के लिए सबसे जरूरी है – भाषा। विश्व की सबसे प्राचीन भाषा में से एक है – संस्कृत भाषा। यह भारत की शास्त्रीय भाषा कहलाती है। भारतीय संविधान में उल्लेखित 22 भाषाओं में संस्कृत भाषा का भी नाम है।

संस्कृत भाषा का महत्व

संस्कृत में हिंदू धर्म के अनेक प्राचीन ग्रंथ लिखे गए हैं। जैन तथा बौद्ध धर्म के अनेक ग्रंथ भी संस्कृत भाषा में लिखे गए है।

प्राचीनकाल में सभी भारतीय संस्कृत भाषा का इस्तेमाल करते थे। कई समय तक संस्कृत भाषा बहुत सारे राज्यों में प्रचलित रही और अभी भी इसका प्रचलन कई राज्यों में देखने को मिल जाएगा। 

संस्कृत भाषा भारत राष्ट्र की एकता का आधार है। संस्कृत भाषा पूरे तरीके से वैज्ञानिक भाषा है। संस्कृत भाषा हमारे राष्ट्र की एकता को जोड़े रखती है। यह हमारे देश की सबसे पुरानी भाषा है।

भारतीय गौरव की रक्षा के लिए इस भाषा का प्रचार-प्रसार करना हमारा सबका कर्तव्य है। इसलिए कहा जाता है कि संस्कृति संस्कृत पर आधारित है। 

इस भाषा में अलौकिक गुण है इसलिए इस भाषा को देव भाषा कहा जाता है। जितने भी भारतीय भाषा है उन सबकी जननी संस्कृत भाषा है। 

संस्कृत भाषा की विशेषता

विश्व में संस्कृत को सबसे शुद्ध भाषा माना गया है। इसकी व्याकरण व वर्णमाला सुस्पष्ट है। इसे अनेक भाषाओं की जननी कहा जाता है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता है कि इसमें शब्दों के कम्र को किसी भी क्रम में रखा जा सकता है।

संस्कृत भाषा का लाभ

संस्कृत भाषा को ग्रहण करने वाले छात्रों के लिए अन्य भाषा का अध्ययन करना सरल हो जाता है। इसे पढ़ने से जीभ लचीली होती है।

वर्तमान में संस्कृत की स्थिति

वर्तमान में संस्कृत की स्थिति दयनीय हो गई है। इससे कठिन भाषा मानकर लोग इसे ग्रहण नहीं करना चाहते हैं। इसे आम लोगों की भाषा बनाने का प्रयत्न करना चाहिए। उत्तराखंड में इसे आधिकारिक भाषा बनाया गया है। इसी प्रकार के प्रयासों से संस्कृत भाषा को उसके उच्चतम स्तर पर पहुंचाया जा सकता है।

उम्मीद करता हूँ दोस्तों Sanskrit Bhasha ka Mahatva पर लिखा यह लेख आपकों पसंद आया होगा। यदि आपकों इस लेख में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो प्लीज इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

Leave a Comment